फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Benefits of schemes are being delivered to the last person: MLA Leela Ram

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा योजनाओं का लाभ : विधायक लीला राम

Mon, 01 Jul 2024 07:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes are being delivered to the last person: MLA Leela Ram
कैथल। रविवार को जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण एवं डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना का लाभ वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कैथल विधायक लीलाराम गुर्जर ने शिरकत की। सबसे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पानीपत में किया गया, जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया और विभिन्न योजनाओं के लाभ पात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


विधायक लीला राम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं लागू करके पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के विजन के साथ काम कर रही है। बीजेपी सरकार ने पिछले 10 साल में इतने काम किए हैं, जितने कांग्रेस ने पिछले 60 सालों में भी नहीं किए थे। विधायक लीला राम ने कहा कि 2014 से पहले लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है, घर द्वार पर ही पात्र व्यक्तियों योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है। आज बुजुर्गों, विधवाओं, विधुरों, दिव्यांगों आदि की पेंशन ऑटोमैटिक बन रही है और सीधे खाते में पैसे डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक लीला राम ने हरियाणा ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा यानी 3000 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। जिला में जून माह में 2263 लोगों की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन बनाई गई है, जिन्हें जुलाई मास के प्रथम सप्ताह में सीधे लाभ पात्रों के बैंक खातों में डाली जाएगी। डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत 80 हजार रुपये की राशि मकान मरम्मत के लिए प्रदान की जाती है। जिला में 16 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आप लोगों के सहयोग से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है। इसी प्रकार हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा सरकार लाकर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाकर गरीब परिवारों को धुएं से मुक्ति दिलाई है, वहीं आयुष्मान योजना लागू करके गरीब व्यक्ति को मुफ्त इलाज का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक लीला राम ने दोनों योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।


विमुक्त एवं घुमंतु जाति आयोग के चेयरमैन जय सिंह ने कहा कि हैप्पी कार्ड योजना लागू करके गरीब लोगों को 1000 किलोमीटर तक आवागमन की सुविधा देकर एक मुस्कान लाने का काम किया है। पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के घरों को रोशन करने का काम किया है। हरियाणा सरकार गरीब व्यक्तियों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गरीब व्यक्तियों के घर द्वार तक लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से चर्चा भी की। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से डीसी प्रशांत पंवार, एडीसी सी.जया श्रद्धा, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, डीएसडब्ल्यूओ सीमा रानी, बीजेपी पदाधिकारियों में नरेश मित्तल, हरपाल शर्मा, कुशलपाल सैन, रामकुमार नैन, विकास कठवाड़, राजेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed