फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Benefits being given to every class: Gurjar

हर वर्ग को दिया जा रहा लाभ : गुर्जर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Benefits being given to every class: Gurjar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम शुरू किए हैं। प्रत्येक गांव में पहुंचकर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ लाभ दिया जा रहा है। गुर्जर गांव ढुलयाणी में विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करके जानकारी प्राप्त की और सभी को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में सजगता के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार ने हमेशा किसान, महिला, युवा व गरीब वर्ग का ध्यान रखा है। इस यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को जानकारी और लाभ देना है। कृषि विभाग ने ड्रोन की प्रदर्शनी भी लगाई। इस मौके पर पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, बीजेपी महिला जिला अध्यक्ष अनिता चौधरी, अरुण कुमार, ईश्वर सिंह, प्रवीण कुमार, नफे सिंह, रकम सिंह, पाला राम, सुरेश, वकील सिंह व देवेंद्र पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रसीना में हैफेड चेयरमैन ने की शिरकत
विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम गांव रसीना में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुंचे, इसलिए यह विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हुई है। विभिन्न विभागों ने स्टॉलों पर जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के ड्रामा व भजन मंडली अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर कर्मबीर कौल, पूर्व विधायक तेजबीर, जितेंद्र टाया, विनोद बंसल, देवीदयाल बरसाना, बीरबल, रणजीत, संजीव कुमार, बलवान, सुशील, प्रदीप, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed