फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Being looted in the name of paddy procurement: Majra

Kaithal News: धान खरीद के नाम पर लूटा जा रहा ः माजरा

Sat, 04 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Being looted in the name of paddy procurement: Majra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। अनाज मंडी चीका में धान खरीद प्रबंधों से नाराज इनेलो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने किया। प्रदर्शन के बाद इनेलो नेताओं ने मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में इनेलो नेताओं ने बताया कि अनाज मंडियों में धान खरीद के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि धान का समर्थन मूल्य 2369 और 2389 रुपये निर्धारित किया गया है, लेकिन नमी के नाम पर 200 से 300 रुपये तक की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


माजरा ने बताया कि खरीद एजेंसियों के पास धान की नमी मापने के लिए पर्याप्त मीटर नहीं हैं, और उपलब्ध मीटरों में से अधिकतर खराब हैं। इस स्थिति में किसानों को नमी के नाम पर डराकर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में कंप्यूटरीकृत कांटे नहीं हैं और जिन कांटों पर धान तौलने का काम होता है उनमें छेड़छाड़ की संभावना अधिक रहती है, जिससे किसानों को तोल के नाम पर भी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माजरा ने यह भी कहा कि मंडियों में लिफ्टिंग की कोई व्यवस्था नहीं है और खरीदा गया धान कई दिनों तक मंडियों में पड़ा रहता है, जिससे किसानों को अपनी फसल मंडियों में जमा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि सरकार को निर्देश दें ताकि किसानों को इस लूट से मुक्ति दिलवाई जा सके। इस मौके पर हलका प्रधान बलकार बल्लू ने कहा कि इनेलो हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी।


प्रदर्शन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सीड़ा, भूपेंद्र जैलदार, सहाब सिंह संधू, किसान सैल हलका प्रधान बलजिंद्र सिंह सिधू, रामेश्वर पहलवान, गुरपाल गगड़पुर, नरेंद्र उर्फ काका, भान सिंह और युवा प्रधान नवदीप सीड़ा सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed