{"_id":"64f24a80f45c5242b108e077","slug":"bed-will-be-confiscated-if-found-in-cafe-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-3976-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैफे में बेड मिलने पर होगा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैफे में बेड मिलने पर होगा जब्त
Sat, 02 Sep 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अब किसी भी कैफे में बेड या संदिग्ध सामान मिलेगा तो पुलिस उसे जब्त करेगी। जल्द ही जिला पुलिस की ओर से इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नगर परिषद का भी सहयोग लिया जाएगा।
पुलिस का सख्ती से कहना है कि अगर एक बार सामान जब्त करने के बाद भी कोई कैफे संचालक वहां दोबारा इस प्रकार का सामान रखता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कैफे व साथ में बने होटलों में छापामारी के दौरान वहां पर आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद यह निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि सिविल लाइन थाना, शहर थाना और महिला थाना पुलिस कैफे व होटलों में अनैतिक कार्य होने की सूचना पर लगातार छापामारी कर रही है। पिछले एक सप्ताह में पुलिस कई बार विभिन्न स्थानों पर बनाए गए कैफे में छापा मार चुकी है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार का अनैतिक कार्य होने का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन वहां पर लगाए गए बेडों और कुंडी इत्यादी के कारण वहां इस प्रकार के कार्य होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने कैफे संचालकों को छापामारी के दौरान बेड व कुंडियां हटाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि वे जल्द से जल्द इन्हें हटा दें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। यही नहीं जहां पर कैफे खोला गया है, उस इमारत के मालिक पर भी कार्रवाई होने की चेतावनी दी है।
सिविल लाइन थाना एसएचओ राजकुमार ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही ऐसे कैफे संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसमें नगर परिषद का भी सहयोग लिया जाएगा। अगर कहीं पर भी बेड या अन्य प्रकार का अनावश्यक सामान मिलता है तो उसे जब्त किया जाएगा।