{"_id":"66d25d2c7a04a946fb013234","slug":"bear-with-the-heat-and-humidity-now-possibility-of-rain-on-monday-kaithal-news-c-18-1-knl1004-464253-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अभी झेलिए गर्मी और उमस, सोमवार को बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अभी झेलिए गर्मी और उमस, सोमवार को बारिश की संभावना
Sat, 31 Aug 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में एक दिन में हुई तेज बारिश के बाद फिर से उमस भरी गर्मी हो गई है। शुक्रवार को उमस व गर्मी के साथ साथ दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को बारिश की संभावना है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा भी पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी है। दोपहर तक उमस व गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। गौरतलब है कि वीरवार को जिले में तेज बारिश हुई थी। कॉलोनियों में जलभराव हो गया था।
जलभराव के कारण लोगों को परेशनियों को सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी शनिवार को कैैथल में बादल छाए रहेंगे और धूप भी निकलेगी। वहीं रविवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। दो और तीन सितंबर को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त और एक सितंबर को मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि दो और तीन सितंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।