फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Be patient in case of fire, you can control it: Pratap

Kaithal News: आग लगने पर रखें धैर्य, पा सकते हैं काबू ः प्रताप

Sun, 07 Jan 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Be patient in case of fire, you can control it: Pratap
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में पांचवें दिन पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य श्यामलाल आर्य के कराए गए योगाभ्यास के साथ हुई। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता व अग्निशमन विभाग से आए हुए विशिष्ट अतिथि प्रताप सिंह ने समझाया कि यदि आग लग जाए तो रखें धैर्य। उन्होंने अग्निशमन सुरक्षा से संबंधित विशेष और महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।

उन्होंने बताया कि किस तरह हम किसी भी जगह पर अचानक आग लग जाने पर धैर्य रखते हुए आग पर काबू पा सकते हैं, और वहां पर फंसे हुए जान माल की रक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों ने सामाजिक मूल्यों पर आधारित पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने जल बचाओ अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इसमें दर्शकों को सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य अंजू तलवाड़ ने शिक्षाप्रद व मनोहारी प्रस्तुति के लिए संबंधित प्रशिक्षकों और शिविरार्थियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सुमित कुमार, विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सुशील कुमार, अजय दुआ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयंसेवकों ने किया लघु नाटिका का मंचन

कलायत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हो गया। शिविर के सातवें दिन स्वयंसेवकों ने पेड़ हमारे जीवन का आधार थीम को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली। इसके अलावा शिविर के अंतिम दिन सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और युवा वर्ग विषय पर स्वयंसेवकों ने एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।

प्रधानाचार्य सुनीता देवी ने सभी स्वयंसेवकों को शिविर की गतिविधियों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के लिए उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमार ने स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों के लिए स्वयं को सदैव तत्पर रखने को लेकर प्रेरित किया। संवाद


स्वयंसेवकों ने गोशाला में चलाया सफाई अभियान

कलायत। एमडीएन पब्लिक स्कूल कलायत में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने कलायत की मुडाढ़ 360 गोशाला में सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने गोशाला परिसर की सफाई के साथ-साथ गोवंश की सेवा भी की। स्वयंसेवकों ने कमजोर एवं बीमार गोवंश के उपचार करने में सहयोग दिया।


गोशाला संचालक प्रधान धर्मपाल राणा एवं अन्य प्रतिनिधियों ने इस काम को नेक बताते हुए स्वयंसेवकों को आशीर्वाद दिया एवं जीवन में आगे बढऩे की कामना की। कार्यक्रम अधिकारी विक्रम गर्ग, पीटीआई सोनू गिल एवं राजू ने भी स्वयंसेवकों के साथ गोशाला में श्रमदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed