{"_id":"661f0959269c2346e7036724","slug":"be-careful-without-taking-loan-you-will-become-a-debtor-kaithal-news-c-18-1-knl1004-370181-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रहें सावधान, बिना ऋण लिए हो जाएंगे कर्जदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रहें सावधान, बिना ऋण लिए हो जाएंगे कर्जदार
Wed, 17 Apr 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को फर्जी लोन एप से सावधान रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने से आप बिना ऋण लिए ही कर्जदार बन सकते हैं। एसपी ने समझाते हुए कहा कि साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी उपाय सतर्कता है।
एसपी उपासना ने बताया कि वर्तमान समय में फर्जी लोन एप के माध्यम से आसान तरीके से कर्ज मिलने के चक्कर में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। कर्ज मंजूर करते वक्त फर्जी कंपनियां आवेदक का फोन हैक कर लेती हैं और फिर किस्त व ब्याज न देने पर अश्लील फोटो बनाकर बदनाम करने लगते हैं।
कर्मचारी आवेदक के रिश्तेदारों, परिचितों और रिश्तेदारों को फोन कर अपशब्दों का भी प्रयोग करते हैं जिस बदनामी के डर से लोग गलत कदम उठा लेते हैं। उन्होंने कहा कि हर तरह के फर्जी लोन एप से सावधान रहें और डरे नहीं। अगर कोई व्यक्ति आपको ब्लैकमेल करता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
सके अलावा नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर साइबर हेल्प डेस्क की मदद लें। एसपी ने बताया कि लोन देने वाले एप के रिकवरी एजेंट कॉल करके धमकियां देकर ज्यादा पैसे वसूलते हैं और आपके द्वारा पूरी किस्त देने पर भी आप पर कर्ज दिखाती है। फिर 6-7 दिन में लोन पर कर्ज की कुल राशि का दोगुना ब्याना मांगा जाता है।
एसपी ने बताया कि कर्ज चुकाने में नाकाम होने पर पीड़ित व्यक्ति की तस्वीरों में फेरबदल करके उसे आपत्तिजनक बनाकर सार्वजनिक किया जाता है। इससे डिप्रेशन में आकर कुछ कर्जधारक खुद को नुकसान भी पहुंचाते हैं। एसपी ने कहा कि सबसे पहले तो लोन देने वाले एप या कंपनी के बारे में ये जांच करें कि क्या वह आरबीआई की अनुमति से लोन दे रही है या नहीं। कोई लोन एप किसी बैंक या एनबीएफसी के नाम पर कर्ज बांटने का दावा करता है तो उसे भी संबंधित बैंक या एनबीएफसी से क्रॉस चेक जरूर करें।
उन्होंने बताया कि एप आपको जो भी लोन दे रहा है उसकी ब्याज दरें पहले से निर्धारित करा लें और उसका एक एग्रीमेंट भी करा लें, ताकि बाद में आपसे ज्यादा ब्याज की वसूली न हो सके। ऐसे लोन एप जो प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर ज्यादा पैसे मांगते हों या प्री-पेमेंट अथवा प्री-क्लोजर फीस ज्यादा मांगते हैं, उन पर यकीन न करें। अगर कोई एप आपको बैंक खाते की जानकारी, डेबिट-क्रेडिट कार्ड का पिन अथवा ऐसी ही अन्य निजी जानकारियां मांगता है तो उससे भी सावधान रहें। जिस एप से आप लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उसकी रेटिंग और रिव्यू को भी जरूर देखें। बेहतर होगा कि आप किसी बैंक या एनबीएफसी से जुड़े एप के जरिये ही कर्ज के लिए आवेदन करें।