फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Be careful while walking, there are more than 20 potholes on one and a half kilometer road

Kaithal News: संभलकर चलना, डेढ़ किमी सड़़क पर बने 20 से अधिक गड्ढे

Wed, 09 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Be careful while walking, there are more than 20 potholes on one and a half kilometer road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हाल ही में हुई महज दो घंटे की बारिश ने कैथल-पटियाला मार्ग की हालत और भी बदतर कर दी। भगवान परशुराम चौक से लेकर कैथल ड्रेन तक यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। सिर्फ डेढ़ किलोमीटर के इस हिस्से में 20 से ज्यादा गड्ढे बन गए हैं।

इन गड्ढों के कारण इस मार्ग पर बनी कॉलोनियों के लोग और गुजरने वाले वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं। वाहन चालकों से अपील है कि वे इस सड़क पर संभलकर चलें।
विज्ञापन


सरकार ने नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग को 15 जून तक सड़कों के गड्ढे भरने का समय दिया था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से सड़क की मरम्मत का काम बार-बार टलता जा रहा है।

ड्रेन से आगे पोलड़ तक कई जगहों पर भी टूटी है सड़क ः कैथल-पटियाला मार्ग पर शहर के साथ ही कैथल ड्रेन से लेकर आगे पोलड़ तक कई जगहों पर भी यह सड़क टूटी है। इसमें कई बार पैच वर्क किया जाता है, लेकिन बारिश होते ही फिर से स्थिति ज्यों की त्यों बनी है।

कैथल की तरफ से सीवन से खानपुर और चीका की तरफ सीवन से पोलड़ तक यह सड़क कई जगहों से टूटी हुई है और यहां पर गड्ढे बने हैं। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को हमेशा ही हादसों का भय भी बना रहता है।

इस मार्ग पर प्रतिदिन सैंकड़ों भारी वाहनों का भी आवागमन होता है। इस कारण भी बारिश होने के बाद इस सड़क पर अधिक दबाव पड़ता है, जिस कारण यह जल्दी टूट जाती है।











वहीं, इस कारण पैच वर्क भी सफल नहीं हो पाता है।

वाहन चालकों के चोटिल होने का बना रहता है खतरा

प्रतिदिन सीवन से कैथल आना व जाना होता है। बारिश के समय सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में यहां पर वाहन चालकों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। अर्जुन नगर के अलावा सीवन में कैथल और पोलड़ की तरफ जाने वाले एक-एक किलोमीटर तक खस्ता होने के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।


विकास कुमार, निवासी, सीवन।

बारिश के समय सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते

सीवन से कैथल के रास्ते में पांच से छह किलोमीटर के रास्ते में काफी अधिक गड्ढे बने हैं। इस कारण यहां पर बाइक से कठिनाई होती है। पिछले लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब जैसी हो जाती है। इससे दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते हैं।

सतीश कुमार, निवासी सीवन।

ेसरकार और प्रशासन के निर्देशानुसार गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। बारिश के बाद जहां भी समस्या आती है, उसका समाधान करवाया जाएगा।

-वरुण कंसल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed