{"_id":"6716e1be98d22c6019058ee4","slug":"be-careful-dengue-started-increasing-new-case-found-kaithal-news-c-18-1-knl1004-504530-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सावधान बढ़ने लगा डेंगू, नया केस मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सावधान बढ़ने लगा डेंगू, नया केस मिला
Tue, 22 Oct 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। सावधान, जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। सोमवार को डेंगू का एक नया मरीज शहर के हुडा सेक्टर 19 में मिला है। अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। वहीं, सोमवार को बुखार से पीड़ित 17 लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आ जाएगी।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को जिलेभर के 10 हजार 320 घरों व दुकानों में मच्छरों के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 14 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। अब तक 2747 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 2302 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल डेंगू के 118 केस पूरे जिले में मिले थे।
जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। संवाद