{"_id":"a9222ac174bd8fb52e2f18a6b93d090a","slug":"bazigar-and-banzara-samaz-shold-be-included-in-sc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे बाजीगर, बंजारा समाज को किया जाए अनुसूचित जाति में शामिल : रामस्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे बाजीगर, बंजारा समाज को किया जाए अनुसूचित जाति में शामिल : रामस्वरूप
कैथल/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माता गेट स्थित माता मंदिर में रविवार को अखिल भारतीय बाजीगर बंजारा महासभा द्वारा राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डा. रामस्वरुप ने की वहीं बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति के सलहाकार समिति चेयरमैन राजीव जैन ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. रामस्वरूप ने कहा कि प्रदेश में बंजारा समाज को बाजीगर, बादी, बंजारा व गवारिया के नाम से जाना जाता है।
इनमें से बादी और बाजीगर अनुसूचित जाति वर्ग में है। जबकि बंजारा व गवारिया पिछड़ा वर्ग में हैं। संगठन की मांग है कि इन चारों नामों से बंजारा समाज को एक ही श्रेणी अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की सूची में कर्म संख्या 8 भंजरा शब्द है। जो बंजारा का अशुद्धिकरण है। जबकि भंजरा नाम की हरियाणा में कोई जाति नहीं है।
विज्ञापन
इस बारे में विभाग को प्रमाण पत्र दे दिया गया है। उनकी मांग है कि इसे ठीक करके बंजारा शब्द किया जाए। इसके अलावा देश के लिए कुर्बानी देने वाले नौंवे गुरु गुरु तेगबहादुर जी की पार्थिव देह को कड़े पहरे में से बड़े ही अदब के साथ अपने घर लेकर अंतिम संस्कार करने वाले बाबा लक्खी शाह बंजारा की जयंती 21 मार्च को मनाए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज जहां दिल्ली में रकाबगंज गुरुद्वारा, संसद एवं राष्ट्रपति भवन है, वह बंजारा लक्खी शाह की जमीन होती थी। लेकिन आज तक बंजारा लक्खी शाह को सम्मान नहीं दिया गया। उनकी चौक-चौराहों पर प्रतिमा लगनी चाहिए। साथ ही पूरे देश में 28 राज्यों में बाजीगर बंजारा समाज के 7 करोड़ लोगों को एक ही जाति का दर्जा दिए जाने की मांग के लिए संघर्ष किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, मुख्य अतिथि राजीव जैन ने कहा कि भाजपा का सिद्धांत हर पिछड़े व अंतिम व्यक्ति का उदय करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना पूरा करना है। उन्होंने बाजीगर बंजारा समाज की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महासचिव ईश्म सिंह धर्मसोत, डा. बलवान सिंह, डा. हनुमान सिंह, पानीपत से समाजसेवी राजेश गोयल, रामनिवास, युवा के महासचिव दर्शन लाल, नरेश कुमार झज्जर, भिवानी से जिले सिंह जेई, गुरनाम सिंह कैथल, बलबीर सिंह गुहला, पूर्व सरपंच पाले राम, कैप्टन ओमप्रकाश हिसार सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, सुभाष हजवाना, सुरेश गर्ग नौच, प्रीतम सिंह गुहणा, नरेश मित्तल भी मौजूद थे।
उधर, पत्रकारों से बातचीत में राजीव जैन ने कहा कि सरकार हर वर्ग व उत्थान के लिए कार्य कर रही है तथा उनकी कोशिश हर क्षेत्र में सुधार करने की है। प्रदेश में 21 लाख पेंशन खातों को बैंक खाते के साथ अपलोड किया जा चुका है। लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। कांग्रेस की आलोचना करते हुए जैन ने कहा कि पूर्व की सरकार में पेंशन के नाम पर 500 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई थी और आज तक यही नहीं पता चला कि वह करोड़ों की सम्पत्ति कहां गई। धान घोटाले पर जैन ने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष द्वारा केवल राजनीति की गई तथा जैसे ही यह मामला सरकार के संज्ञान में आया तो राइस मिलों की जांच करवाई जा रही है।
धान घोटाले जैसी कोई बात नहीं है तथा जांच के बाद सब सच्चाई सामने आ जाएगी। सरकार द्वारा घुमंतू जाति के कल्याण के लिए एक बोर्ड का गठन किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य इन जाति को आर्थिक व सामाजिक राहत पहुंचाना है। ऐसी जातियां जो सड़कों पर रह रही हैं उनके लिए सरकार द्वारा स्थायी निवास व छात्रावास बनाने की योजना का प्रारूप भी तैयार किया जा रहा है।