फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   basmati rise high price

ईरान की हलचल से बासमती की कीमतों में उछाल

Mon, 23 Nov 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 23 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
ईरान से चावल आयात की नीति में बदलाव की सूचनाओं के बाद बासमती धान की कीमतें पिछले दो साल के अधिकतम स्तर पर पहुंच गई हैं। जिससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। सोमवार को बासमती ग्रुप की दो किस्मों ने 3000 रुपये प्रति क्विंटल को पार कर लिया।
विज्ञापन


इसमें परंपरागत बासमती 3300 रुपये प्रति क्विंटल तो 1121, 3000 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। रविवार को भी 1121 किस्म में 300 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ था। यह तेजी अभी जारी रहने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


ईरान में मार्केट खुलने का बताया जा रहा है असर
ईरान में करीब डेढ़ साल पहले बदली गई चावल आयात की नीति के कारण आए कीमतों में ठहराव के बाद अब ईरान से इस नीति में बदलाव का फैसला लिए जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। इस नीति में बदलाव के बाद कीमतें बढ़ेंगी। निर्यात के जानकार बताते हैं कि ईरान में मार्केट खुलने की उम्मीद में यह उछाल है। अब देखना है कि यह उछाल कब तक जारी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमतों में अनिश्चिता का दौर
मार्केट में आई अचानक इस तेजी के कारण असमंजस की स्थिति भी बन गई है। ईरान में मार्केट खुलने की उम्मीद के साथ आई तेजी के बाद कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि एक स्तर पर पहुंच कर इसमें कमी भी आ सकती है। कुछेक निर्यातकों ने सोमवार को खरीद से हाथ भी पीछे खींचे। इन निर्यातकों ने मार्केट के चढ़ाव पर नजर रखते हुए अपने लिए खरीद करने वाले आढ़तियों को कुछ इंतजार करते हुए कम मात्रा में खरीद की बात कही है। अब देखना है कि यह तेजी कितने दिनों तक जारी रहेगी।


नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अश्विनी शोरेवाला का कहना है कि धान की कीमतों में काफी तेजी है। यह कितने दिन तक जारी रहेगी। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस तेजी से किसानों को लाभ मिल रहा है। यह बंपर तेजी है। दो साल पहले जो तेजी आई थी। उसके बाद इस समय जो कीमतें चल रही हैं वे अधिकतम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed