{"_id":"635059893849a7708a034ee3","slug":"basmati-paddy-also-started-coming-in-the-mandis-kaithal-news-knl1250186153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासमती धान भी मंडियों में आना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासमती धान भी मंडियों में आना शुरू
विज्ञापन
कैथल। नई अनाज मंडी में बुधवार को पीआर धान के दाम में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। यह धान 2300 की अपेक्षा 2200 रुपये प्रति क्विंटल बिका। हालांकि पीआर किस्म के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060 रुपये है। यह धान पिछले काफी दिन से एमएसपी के अधिक भाव में बिक रहा है। इसके साथ ही बासमती किस्म का धान भी मंडियों में आना शुरू हो गया है। गत मंगलवार को जहां 1718 व मुच्छल के भाव में 100 से 150 रुपये की तेजी आई थी।
इन दोनों किस्म का धान 3750 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था। बुधवार को भी मुच्छल के भाव में 100 रुपये तक तेजी आई। मुच्छल के भाव 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। 1718 धान के भाव 3700 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। इस बार भाव अच्छे मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी है। 1509 धान के भाव भी 3400 रुपये प्रति क्विंटल तक किसानों को मिल रहे हैं। हैफेड की तरफ से बासमती धान की खरीद करने का निर्णय लिया गया है। अब जल्द ही खरीद शुरू हो सकती है। किसान अमीपाल, भगवान दास, मांगे राम व जयभगवान ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार भाव में तेजी है।
पिछले साल 1509 के भाव 2700 से 2800 रुपये तक थे, जो इस बार 3600 रुपये तक मिले। वहीं पीआर धान एमएसपी से भी कम भाव में बिका था, जो इस बार एमएसपी से भी 200 से 300 रुपये तक बिक रहा है। इसी प्रकार मुच्छल व 1718 धान के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। किसानों को भाव में तेजी आने से फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
नई अनाज मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि धान का सीजन मंडियों में बेहतर तरीके से चल रहा है। उठान व आवक कार्य ठीक है। किसानों को भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार अच्छे भाव हैं। पिछले सप्ताह में दाम कुछ कम हुए थे। अब भाव ठीक मिल रहे हैं। बुधवार को तो हाथ की कटाई वाले मुच्छल धान के भाव किसानों को 3800 रुपये तक मिले, वहीं 1718 के भाव 3700 रुपये तक किसानों को मिल रहे हैं।