फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Basketball trials tomorrow

Kaithal News: बास्केटबॉल के लिए ट्रायल कल

Thu, 05 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Basketball trials tomorrow
कैथल। अखिल भारतीय सिविल सेवा बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 17 से 23 फरवरी तक आनंदवास स्थित बास्केटबॉल सेंटर, बाल भारती पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के चयन के लिए ट्रायल 6 फरवरी को सुबह 10 बजे ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, पंचकूला में होंगे। जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपने विभाग/कार्यालय का आधिकारिक प्रमाण-पत्र साथ लेकर समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचें। ट्रायल एवं मुख्य प्रतियोगिता के दौरान आने-जाने का खर्च खिलाड़ी का विभाग वहन करेगा। खिलाड़ी का नियमित कर्मचारी होना अनिवार्य है। जिला खेल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड के निर्देशों के अनुसार रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों व पुलिस के वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी, अस्थायी ड्यूटी पर तैनात कर्मी तथा छह माह से कम नियमित सेवा वाले नवनियुक्त कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed