{"_id":"67eee2855092496c8b007cbb","slug":"bardana-will-be-provided-in-pundri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-616544-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी में मुहैया कराया जाएगा बारदाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी में मुहैया कराया जाएगा बारदाना
Fri, 04 Apr 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। गेहूं खरीद की समस्या पर पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सोलूमाजरा साइलो में केवल ढांड मंडी का ही गेहूं जाएगा। पूंडरी को बारदाना मुहैया कराएंगे।
उन्होंने यह बात सीजन के दौरान गेहूं भंडारण की समस्या के संदर्भ में पुरानी अनाज मंडी स्थित मंडी प्रधान नसीब सिंह के प्रतिष्ठान पर ढांड मंडी एसोसिएशन की बैठक में कही। इसमें समस्त मंडी आढ़तियों ने भाग लिया।
बैठक में मंडी प्रधान नसीब सिंह ने विधायक के सामने ढांड मंडी में गेहूं खरीद को लेकर बन रही असमंजस की स्थिति से अवगत करवाया। प्रधान ने कहा कि गत कई वर्षों से ढांड मंडी में आने वाली गेहूं को आढ़तियों के माध्यम से सोलू माजरा साइलो में डलवाया जाता रहा है। इसके साथ-साथ गत दो वर्षों से पूंडी मंडी को भी साइलो के साथ जोड़ दिया गया था, लेकिन इस बार साइलो केवल साढ़े नौ लाख कट्टे गेहूं भंडारण किया जा सकता है। यह ढांड मंडी के लिए भी पर्याप्त नही है। ऐसे में अगर पूंडरी मंडी का माल भी साइलो में डलवाया जाता है तो दोनो मंडियों में समस्या पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन
विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सीजन के दौरान किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की समस्या नही आने दी जाएगी। ढांड मंडी आढ़तियों को आश्वासन दिया है कि सोलूमाजरा साइलो में केवल ढांड मंडी का ही माल डलवाया जाएगा। पूंडरी मंडी के आढ़तियों को पहले से ही अवगत करवा दिया गया है कि आप अपनी दुकानों पर गेहूं सीजन के लिए समय रहते लेबर का इंतजाम कर लो क्यों कि पूंडरी मंडी को खरीद एजेसियों के माध्यम से बारदाना मुहैया करवाया जाएगा।
इस अवसर पर मंडी प्रधान नसीब सिंह, पूर्व मंडी प्रधान रमेश पबनावा, नरेश सहारण, मा. ईश्वर शर्मा, रामदिया, धीर सिंह आहूं, गुलाब पाबला, बलवान सिंह, नरेश कौल, ईश्वर बट्टी, रवि शर्मा, बीरबल, गुरबचन सिंह आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री से मिले कैथल अनाज मंडी के प्रधान
कैथल। नई अनाज मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से उनके निवास पर मिला। सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक बार फिर से मंडी प्रधान बनने पर कृष्ण मित्तल को बधाई दी।मुख्यमंत्री से मिलने वालों में हैफेड पूर्व मैनेजर व कैथल अनाज मंडी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, रामनारायण, रोहित खनौरी सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे। मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल ने मुख्यमंत्री से कैथल मंडी के व्यापारियों को आ रही समस्या के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने सीएम के सामने लाइसेंस रिन्यू व व्यापारियों के शॉर्टेज के पैसों के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को दोनों समस्या का समाधान करने के आदेश दिए। मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को कैथल मंडी में पहुंचने के लिए निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने भी कहा कि वे जल्द ही व्यापारियों से आकर मिलेंगे। संवाद