{"_id":"6a344141675469d3090ac89c","slug":"bar-council-elections-to-be-held-on-september-11-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151081-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 11 सितंबर को होंगे बार काउंसिल के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 11 सितंबर को होंगे बार काउंसिल के चुनाव
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा
कैथल। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा चंडीगढ़ ने वर्ष 2026 के जिला बार एसोसिएशन चुनावों का विस्तृत चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशनों में चुनाव 11 सितंबर को कराए जाएंगे।
इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया की विभिन्न चरणों की समय-सीमा भी निर्धारित कर दी गई है।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि बार काउंसिल के नियम 6 (बी)(1) के तहत सभी अधिवक्ताओं को शपथ पत्र/अंडरटेकिंग दाखिल करना अनिवार्य होगा। यह शपथ पत्र शपथ आयुक्त या नोटरी पब्लिक की ओर से विधिवत सत्यापित होना चाहिए। इसकी अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है। इसी तिथि तक सभी सदस्यों को 30 जून तक की वार्षिक सदस्यता फीस आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस, यूपीआई और अन्य स्वीकृत माध्यमों से जमा करनी होगी।
31 जुलाई तक भेजने होंगे मतदाता सूची और दस्तावेज : बार एसोसिएशनों को पात्र मतदाताओं की सूची, सत्यापित शपथ पत्रों और सदस्यता शुल्क जमा होने के प्रमाण सहित सभी दस्तावेज 31 जुलाई तक बार काउंसिल को भेजने होंगे। इसी अवधि में रिटर्निंग अधिकारी और चुनाव समिति का गठन कर उसकी सूचना भी परिषद को देना अनिवार्य किया गया है।