{"_id":"67bccb48ebb29076c809ae8a","slug":"bar-association-guhla-there-will-be-direct-competition-for-the-post-of-head-kaithal-news-c-18-1-knl1004-589269-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन गुहला : प्रधान पद के लिए होगा सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन गुहला : प्रधान पद के लिए होगा सीधा मुकाबला
Tue, 25 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। बार एसोसिएशन गुहला के प्रधान पद के लिए 28 फरवरी को होने वाला चुनाव अब रोचक दौर में पहुंच गया है। प्रधान पद के लिए सिर्फ दो प्रत्याशियों के मैदान में रह जाने के कारण यह मुकाबला अब आमने समाने का हो गया है।
पिछली बार प्रधान रहे सुरेंद्र हांडा उर्फ विक्की हांडा अपने समर्थकों के साथ बार के सदस्यों से संपर्क कर वोट उन्हें अपने पाले में करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इस दौरान सुरेंद्र हांडा अपने पिछले कार्यकाल मेेंं किए गए संघर्ष को याद करवा रहे हैं वहीं युवा एडवोकेट इकबाल सिंह बोपाराय ने भी वकीलों से संपर्क तेज कर करते हुए एक नए चेहरे को मौका देने अपील कर रहे हैं। इकबाल बोपाराय वकीलों के हितों की आवाज को जोरशोर से उठाने की वकालत भी कर रहे हैं।
दोनों ही प्रत्याशी कभी चाय के बहाने तो कभी फोन पर वोटरों से संपर्क कर अपने पक्ष में करने के प्रयास में जुटे हुए है। प्रत्याशी कई सोशल साइटों के द्वारा भी वोटरों से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुहला बार में कुल 93 अधिवक्ता है। गुहला बार के लिए उपप्रधान, सचिव, सह सचिव व कैशियर का चुनाव पहले से सर्वसम्मति से कर लिया गया है। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता जीवन सिंह नैन व वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गुहला बार में अधिकतर मौकों सर्वसम्मति से प्रधान व अन्य पदाधिकारी चुन लिए जाते रहे हैं।
नैन ने बताया कि प्रधान पद के लिए चुनाव करवाया जाएगा जबकि दूसरे सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से पहले ही चुन लिए गए है। नैन ने बताया कि मतदान 28 फरवरी को करवाया जाएगा और उसके तुरंत बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। कहा कि चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए कमेटी पूरी ईमानदारी से काम करेगी।