फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Banks will open today; a three-day strike begins tomorrow.

Kaithal News: आज खुलेंगे बैंक, कल से तीन दिन रहेगी हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Banks will open today; a three-day strike begins tomorrow.
करनाल रोड ​स्थित पंजाब नेशनल बैंक का दृश्य। संवाद
कैथल। तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले रविवार को जिले के बैंक ग्राहकों को जरूरी काम निपटाने का मौका मिलेगा। हड़ताल से ठीक पहले रविवार को बैंक शाखाएं खुलेंगी। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण सोमवार से बुधवार तक शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित रहेगा। ऐसे में ग्राहकों के लिए रविवार को ही नकदी जमा करने या निकालने, चेक से जुड़े काम और अन्य शाखा संबंधी जरूरी कार्य निपटाना सुविधाजनक रहेगा।
विज्ञापन

यूएफबीयूआई यूनियन के आह्वान पर पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत विभिन्न मांगों के लिए तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। जिले में सरकारी बैंकों की 222 शाखाओं के कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शाखाओं में होने वाली कई सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। जिन ग्राहकों को बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है उन्हें रविवार को ही इसे पूरा करने की सलाह दी गई है। शाखा स्तर के जिन कार्यों के लिए बैंक कर्मचारी की जरूरत होती है, उनमें हड़ताल के कारण बाधा आ सकती है। ऐसे कामों के लिए ग्राहकों को 30 सितंबर के बाद शाखाओं में संपर्क करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एटीएम में नकदी उपलब्ध रखने की तैयारी
एलडीएम सुमन कुमार ने बताया कि हड़ताल के दौरान ग्राहकों को नकदी की परेशानी न हो इसके लिए एटीएम में पर्याप्त कैश उपलब्ध रखने की तैयारी की गई है। एटीएम से नकदी निकासी की सुविधा सामान्य रखने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं के बंद रहने से कुछ स्थानों पर एटीएम में नकदी की मांग बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मित्रों के जरिये मिलती रहेंगी जरूरी सेवाएं
एलडीएम के अनुसार हड़ताल के दौरान बैंक मित्रों के माध्यम से ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाने वाली जरूरी बैंकिंग सेवाओं को जारी रखने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए बैंक मित्रों की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।



ये रहेगी मांग-
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पेंशन, महंगाई भत्ता और कर्मचारियों से जुड़े कई लंबित मुद्दों के लिए मुख्य मांग रहेगी।

करनाल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक का दृश्य। संवाद

करनाल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed