{"_id":"69d569f08043f529b40aea7f","slug":"bani-singh-rana-became-the-president-of-the-workers-union-kaithal-news-c-18-1-knl1004-881910-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बनी सिंह राणा बने वर्करज यूनियन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बनी सिंह राणा बने वर्करज यूनियन के अध्यक्ष
Wed, 08 Apr 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन शाखा पब्लिक हेल्थ पूंडरी की बैठक उपमंडल कार्यालय परिसर में हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से पूंडरी शाखा की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें बनी सिंह राणा को अध्यक्ष, सुरेश कुमार को प्रधान, महाबीर प्रसाद को सचिव, लाल बाबू को कोषाध्यक्ष, सुनील भट्ट को वरिष्ठ उपप्रधान व रामकुमार को उपप्रधान चुना गया।
बैठक में राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा ने कर्मचारियों को कहा कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है और कर्मचारियों को लेकर ठोस रणनीति नहीं बना रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी तो प्रदेश के हर जिले में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राज्य उपप्रधान जसमेर शर्मा व महाबीर तारागढ़ मौजूद रहे। संवाद