{"_id":"68fa86aa97082b7c3700db82","slug":"bangles-were-snatched-from-the-woman-and-a-ring-from-the-youth-kaithal-news-c-18-1-knl1012-765065-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला से चूड़ियां और युवक से अंगूठी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला से चूड़ियां और युवक से अंगूठी छीनी
Fri, 24 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शीतल पुरी मंदिर के पास एक बदमाश महिला से सोने की चूड़ियां छीनकर भाग गया। दूसरी घटना जाट स्कूल के पास हुई। एक युवक से चार बदमाशों ने जबरन उसकी सोनेे की अंगूठी छीन ली और भाग निकले।
जोशियान मोहल्ला की सुशीला देवी ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर को सुबह लगभग 8:30 बजे वह शीतल पुरी मंदिर के सामने, राजकीय स्कूल के पीछे से जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बातों में फंसाकर धोखे से करीब तीन तोले सोने की चूड़ियां छीन लीं और भाग गया। चोरी गई चूड़ियों की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार अन्य घटना में जाट स्कूल ग्राउंड के नजदीक से चार बदमाश एक व्यक्ति से सोने की अंगूठी छीन कर भाग गए। अमरगढ़ कैथल के महेंद्र सिंह ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर को जब वह जाट स्कूल ग्राउंड के नजदीक से जा रहा था तो चार-पांच युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उसकी सोने की अंगूठी छीन कर भाग गए। मामले के जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।