फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bakiu gave a two-hour sit-in at the Market Committee office in Kaithal

भाकियू ने दो घंटे मार्केट कमेटी दफ्तर पर दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bakiu gave a two-hour sit-in at the Market Committee office in Kaithal
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते संयुक्त किसान मोर्चा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Kaithal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। संयुक्त किसान मोर्चा व भाकियू के कार्यकर्ताओं व मंडी के मजदूरों ने अनाज मंडी में गेहूं की खरीद न होने व बारदाना न दिए जाने के विरोध में मार्केट कमेटी कार्यालय पर दो घंटे धरना दिया। मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे सोमवार से मंडी में बारदाना उपलब्ध करवा देंगे और सुचारु रूप से खरीद की जाएगी, लेकिन सभी कि सान इस बात पर अड़ गएये कि उन्हें मंडी में बारदाना चाहिए, जब तक बारदाना नहीं दिया जाता, तब तक धरना व प्रदर्शन भी जारी रहेगा। वे पहले भी किसानों को बारदाना उपलब्ध करवाने का आश्वासन दे चुके है और नहीं मिला है।
सचिव ने एसडीएम से संयुक्त किसान नेताओं की बात करवाई और एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि सोमवार को बारदाना दिया जाऐगा। इस के बाद सभी कि सानों ने चेतावनी देते हुए सोमवार तक धरना स्थगित कर दिया। साथ ही कहा कि सोमवार को भी बारदाना नहीं दिया जाता है तो वे सोमवार को धरना-प्रदर्शन क रने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व किसान भवन पूंडरी में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता ब्लाक प्रधान हरपाल सिंह व मांगे राम खेड़ी-सिकंदर ने की। मुख्य रूप से किसान संगठनों से राष्ट्रीय सलाहकार सरदार अजीत सिंह हाबड़ी, प्रदेश महासचिव भूराराम पबनावा, कार्यकारी अध्यक्ष बलवान पाई व क रतारा राम पाई ने भाग लिया। बैठक में पूंडरी मंडी में गेहूं की खरीद के लिए बारदाना न दिए जाने पर प्रशासन व सरकर के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद सभी कि सान प्रदर्शन करते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय में जाकर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य भूराराम पबनावा ने बताया कि सरकार धीरे-धीरे मंडियों को खत्म करने लगी हुई है। इस बार पूंडरी अनाज मंडी में बारदाना न देकर हजारों मजदूरों को बेरोजगार बना दिया है। इसके बाद मंडी के आढ़तियों की भी जरूरत नहीं रहेगी। हजारों काम करने वाले मजदूर सरकार का नीति के चलते मंडी में खाली बैठे हैं। इस मौके पर जगमेल बरसाना, शमशेर सिंह, भगतु, प्रताप सिंह, नरेंद्र संगरौली, महेंद्र कौल, जयकि शन पबनावा, नसीब सिंह, राजेश पूंडरी, सुखबीर सिंह, अमरीक सिंह व सतबीर सिंह मौजूद रहे।

आज से होगी खरीद : सचिव
मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए उन्होंने तुरंत खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से बात कर किसानों की समस्या से अवगत करवाया। इसके बाद एजेंसी अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि वे सोमवार से मंडी में गेहूं की खरीद कर बारदाना उपलब्ध करवा देंगे। मंडी में जो गेहूं पड़ा हुआ है उसके लिए बारदाना दे दिया जायेगा, लेकिन किसानों को कोई समस्या न आए इसके लिए साइलो गोदामों में जाना ही बेहतर विकल्प है। सरकार के निर्देशानुसार इस बार पूंडरी मंडी को बारदाना मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed