फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Badra prevailed, dusty strong winds increased the problem

Kaithal News: छाए रहे बदरा, धूल भरी तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Badra prevailed, dusty strong winds increased the problem
छाए रहे बदरा, धूल भरी तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन

आज से तीन तक मौसम साफ रहने और फिर चार को बादल और बूंदाबांदी के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम के बदले मिजाज से सोमवार को भी किसानों की चिंता बढ़ी रही। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। वहीं दिनभर धूल भरी तेज हवाएं चलती रहीं। इस दौरान कई दुकानों के आगे लगे होर्डिंग बोर्ड उड़कर दूसरे स्थान व सड़कों के बीच जा गिरे। धूल भरी हवाओं के चलते दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे हवाओं के चलते आसमान से बादल छंट गए और मौसम साफ हो गया। पूर्वानुमान के तहत तीन मई तक मौसम साफ रहेगा, जबकि चार मई को बादल और बूंदाबांदी के आसार हैं।
गौरतलब है कि गेहूं के सीजन का कार्य लगभग 95 प्रतिशत निपट चुका है। कुछ किसानों का तूड़ी बनाने का कार्य शेष है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। दूसरी ओर मंडियों में गेहूं की उठान सुस्त है। इस कारण मंडियां अनाज से अटी पड़ी हैं। इस बीच बार-बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। बादल और बूंदाबांदी से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। गनीमत है कि अभी तक अधिक बारिश नहीं हुई है, जिससे मंडी में पहुंची गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। अलबत्ता गेहूं में नमी और वाहनों की कमी से उठान की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। पिछले दो दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सोमवार को भी दिनभर 11 किलोमीटर प्रतिघंटा कि रफ्तार से हवाएं चली। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


-30 अप्रैल से तीन मई तक आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। चार मई को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed