Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ayush won gold medal in Taekwondo

Kaithal News: आयुष ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 04 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ayush won gold medal in Taekwondo
जिला स्तर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आयुष को सम्मानित करते कोच सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला स्तरीय ताइक्वांडो कप प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को एसडी स्कूल में किया गया। सब जूनियर बॉयज वर्ग के 18 से 21 किलो भार वर्ग में आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजीव शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने और खेल को खेल की तरह लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कोच शिव कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कैथल जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अनुशासन और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ी अब जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपने-अपने स्कूलों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जगतार सिंह माजरी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नरेंद्र पाल सिंह, सुधीर मोर, राम मेहर उपस्थित रहे। रेफरी की भूमिका सोनू रंग, इंदर कुमार, नीरज पाठक, अनिल कुमार और राजकुमार ने निभाई।

प्रतियोगिता के दौरान स्कूल की प्राचार्य कर्मजीत कौर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन भी सिखाते हैं।


क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे चरण की शुरुआत

पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे चरण की शुरुआत हुई। यह टूर्नामेंट ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। आठ टीमों के बीच कुल चार मुकाबले होंगे। शनिवार को पहला मुकाबला कैथल सुपर जेंट्स और चैंपियन फॉर एवर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चैंपियन फॉर एवर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी। परिणाम की जानकारी नहीं दी गई। क्रिकेट प्रेमियों ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। तीसरे चरण का दूसरा मुकाबला आई हेट पॉलिथीन इलेवन और कैथल टीम के बीच खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला सुपर प्रीमियम इलेवन और प्रिंस के बीच, जबकि चौथा मुकाबला इरिगेशन डिपार्टमेंट इलेवन और एजुकेशन डिपार्टमेंट इलेवन में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed