{"_id":"6952d48bfdcdd5b2700f8634","slug":"ayush-won-gold-in-taekwondo-cup-kaithal-news-c-245-1-kht1010-142838-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ताइक्वांडो कप में आयुष ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ताइक्वांडो कप में आयुष ने जीता स्वर्ण
Tue, 30 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
चीका में जिला स्तरीय ताइक्वांडो कप प्रतियोगिता में स्कूली छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चीका। जिला स्तरीय ताइक्वांडो कप प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को एसडी स्कूल चीका में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजीव शर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और खेल को खेल की तरह लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में ताइक्वांडो सब जूनियर बॉयज वर्ग के 18 से 21 भार वर्ग में आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
प्रतियोगिता के दौरान स्कूल की प्राचार्य कर्मजीत कौर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन भी सिखाते हैं। कोच शिव कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कैथल जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपने-अपने स्कूलों का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जगतार सिंह माजरी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नरेंद्र पाल सिंह, सुधीर मोर, राम मेहर उपस्थित रहे। रेफरी की भूमिका सोनू रंग, इंदर कुमार, नीरज पाठक, अनिल कुमार और राजकुमार ने निभाई।
सब जूनियर बालक वर्ग
18 से 21 भार वर्ग :
आयुष - प्रथम
21 से 23 भार वर्ग :
सुमित - प्रथम, वंश - द्वितीय, प्रतीक व तिलक - तृतीय
23 से 25 भार वर्ग :
मोहित - प्रथम, हनीश - द्वितीय, प्रत्येक - तृतीय
25 से 27 भार वर्ग :
ज्वाला - प्रथम, समीर - द्वितीय, हिमांशु - तृतीय
27 से 29 भार वर्ग :
कार्तिक - प्रथम, अनमोल - द्वितीय, गम - तृतीय
29 से 32 भार वर्ग :
जतिन - प्रथम, सुशांत - द्वितीय, गुरप्रीत व दिलप्रीत - तृतीय
सब जूनियर बालिका वर्ग
24 से 26 भार वर्ग :
प्रणीत - प्रथम, जैस्मिन - द्वितीय, ट्विंकल - तृतीय
29 से 32 भार वर्ग :
राधिका - प्रथम, रितिका - द्वितीय, नीर व प्रीत - तृतीय
32 से 35 भार वर्ग :
शिवानी - प्रथम, प्राची - द्वितीय