{"_id":"67dc738235cbbcf008042145","slug":"awareness-was-created-about-environment-by-organising-a-rally-kaithal-news-c-18-1-knl1004-606444-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रैली निकाल पर्यावरण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रैली निकाल पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
Fri, 21 Mar 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में जारी एनएसएस शिविर के तीसरे दिन छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता विषय पर रैली निकाली। इसमें शामिल छात्राओं ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
रेलवे रोड बाजार से होते हुए रैली कैंची चौक पहुंची। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। राहगीरों ने छात्राओं की प्रशंसा की।
नाटक मंचन के बाद रैली ने कलायत बस स्टैंड से होते हुए अन्य स्थानों पर भी पर्यावरण के प्रति अलख जगाई गई। इसमें प्राध्यापिका रितु रीनू रानी, कविता, प्राध्यापक सुरेश कुमार, नवीन कुमार एवं शेर सिंह ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
इसके बाद क्रांतिकारी युवा संगठन के छात्र नेता रवि ने स्वयं सेविकाओं को स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के क्रांतिकारी जीवन को विस्तार से बताया और छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
सायं कालीन सत्र में महाविद्यालय से प्राध्यापक डा. सुनील गर्ग को मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया गया। उन्होंने अपना वक्तव्य महिला सशक्तीकरण पर प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुरुष समाज को समानता की सोच विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग को सशक्त करने के लिए लिंग भेद की सोच को समाज से जड़ से खत्म करना पड़ेगा, ताकि महिला के मन में अपने साथ गलत होने की धारणा खत्म हो सके।
मंच संचालन एम कॉम फाइनल ईयर की छात्रा नेहा ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी स्वयंसेविकाओं ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसमें पूजा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने मेहनत विषय पर कविता सुनाई एवं मनीषा ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया।