{"_id":"61804ac748b0a6676e3d7598","slug":"awareness-rally-taken-out-under-jal-jeevan-mission-kaithal-news-knl88433915","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन के तहत निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन के तहत निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा दिवस के शुभ अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत कलायत खंड में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जिला सलाहकार दीपक कुमार व उपमंडल अभियंता कुलदीप सिंह गिल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि 15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। इस मिशन का उद्देश्य हर घर को नल से जल देना है 2024 तक। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर घर को नल से जल देने का लक्ष्य 2022 रखा गया, जिसे 2021 में ही पूरा कर लिया गया है। हरियाणा में 22 जिलों में से 18 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी 24.66 लाख घरों को नल से स्व‘छ जल दे दिया गया है। कैथल जिला भी उन जिलों में से एक है, जहां हर घर को नल से जल दे दिया गया है। उपमंडल अभियंता कुलदीप सिंह गिल ने बताया कि कलायत खंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 10 हजार मीटर डीआई पाइपलाइन बिछाई गई है। वहीं सभी असुरक्षित पेयजल कनेक्शनों को बदल दिया गया। पुरानी हो चुकी पाइपलाइनों के एस्टीमेट बनाकर मुख्य कार्यालय भेज दिए गए हैं। ढाणियों के लिए एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता कमल कुमार, अजय सिंह, शुभम गुप्ता व बीआरसी चंद्रशेखर मौजूद रहे।