फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness rally by girl students

Kaithal News: छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Tue, 12 May 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally by girl students
ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में जागरूकता रैली निकालती छात्राएं। संस्थान
कैथल। इंदिरा गांधी पी.जी. महिला महाविद्यालय में एनसीसी बटालियन 10 हरियाणा की ओर से “ऑपरेशन सिंदूर” के समर्थन में जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली एएनओ सुदेश की देखरेख में निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली के दौरान छात्राओं ने देशभक्ति नारों के माध्यम से राष्ट्र प्रेम और सैनिकों के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” देश के वीर सैनिकों के शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जो छात्राओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed