{"_id":"6893acdcc72f4d48380011b1","slug":"awareness-raised-against-drug-addiction-kaithal-news-c-245-1-kht1005-135907-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे के खिलाफ किया जागरूक
Thu, 07 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
43 कलायत: नशा छोड़ो जिंदगी बचाओ की शपथ ग्रहण करती छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ द्वारा नशा भगाओ अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक््ताओं ने छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम गोपाल शर्मा ने की। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता गुरुदेव बड़सीकरी ने कहा कि नशा समाज को अंदर से खोखला कर रहा है। यह एक गंभीर सामाजिक बीमारी है जो विशेष रूप से 15 से 40 वर्ष के युवाओं को अपनी चपेट में ले रही है। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने और अपने माता-पिता से इसके दुष्प्रभावों पर चर्चा करने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि नशा बेचने वालों की शिकायत 9050891508 पर की जा सकती है।
कार्यक्रम में छात्रों को सडक़ सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें सडक़ के किनारे चलने और दुर्घटना की स्थिति में डायल 112 पर कॉल करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और किसी के साथ भी ओटीपी सांझा न करने की अपील की गई, चाहे वह कोई भी हो। साइबर क्राइम की शिकायत के लिए 1930 पर कॉल करने की सलाह दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. शर्मा ने इस अवसर पर 79वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता विश्व प्रताप सिंह राणा ने सभी छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को नशा छोड़ो, जिंदगी बचाओ, शिक्षा पाओ, हरियाणा को विकसित प्रांत बनाओ की शपथ दिलाई।