फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness created on improving sex ratio in Agoundh

Kaithal News: अगौंध में लिंग अनुपात सुधार पर किया जागरूक

Sun, 20 Apr 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Awareness created on improving sex ratio in Agoundh

विज्ञापन
गुहला-चीका। अगौंध के आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शनिवार को पोषण अभियान के तहत लिंग अनुपात में सुधार लाने के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें सुपरवाइजर कविता ने बताया कि विभाग की ओर से लिंगानुपात सुधार के बारे में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं को लिंगानुपात के बारे में समझाया गया तथा उन्हें बताया गया कि गांव अगौंध का लिंगानुपात बहुत कम है गांव में लड़कियों की तुलना में लड़कों की अधिकता है, इससे समाज में गहरे दुष्प्रभाव पड़ते हैं व समाज का संतुलन बिगड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने गांव की महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि लिंग जांच गंभीर कानूनी अपराध है इसे करवाने वाला सजा का हकदार होता है। जो व्यक्ति ऐसी घटनाओं को समाज में फैलाने का काम कर रहे हैं, उनकी जानकारी आमजन गुप्त रूप से अधिकारियों को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता व स्तनपान की अवेयरनेस भी की गई।

इस अवसर पर परिणीता, आंगनबाड़ी वर्कर सिमरन, लीलावंती, आशा वर्कर सोनी, राजविंदर के साथ गांव की महिलाएं मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed