{"_id":"697ba954b5b07a98e80c2d31","slug":"awareness-campaign-on-menstrual-hygiene-kaithal-news-c-245-1-kht1002-144269-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मासिक धर्म स्वच्छता पर चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मासिक धर्म स्वच्छता पर चलाया जागरूकता अभियान
Fri, 30 Jan 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप तथा इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप के संयुक्त तत्वावधान में स्वस्थ बालिका–स्वस्थ भारत अभियान के तहत मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सतत विकास लक्ष्य संख्या-3 (उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली) के अंतर्गत निःशुल्क सिलाई केंद्र में आयोजित किया गया।
ग्रुप लीडर बख्शीश चंद ने बताया कि संगठन द्वारा समय-समय पर विभिन्न बस्तियों में लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजनी बाला ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन आज भी कई लड़कियां इस विषय पर खुलकर बात करने में संकोच करती हैं। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। रजनी बाला ने सेनेटरी पैड के नियमित उपयोग, समय-समय पर पैड बदलने, पौष्टिक आहार लेने और किसी भी समस्या की स्थिति में परिवार के सदस्यों से खुलकर बातचीत करने की सलाह दी। सिलाई केंद्र से जुड़ी लगभग 35 लड़कियों को निशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। इस अवसर पर रोवर सुनील चौधरी, विकास कुमार, अंकित, सुभाष, अमन, कुलदीप, पवन और गौरव का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन