{"_id":"67bb7347272bff8b590ab48b","slug":"awareness-campaign-conducted-in-science-and-technology-kaithal-news-c-245-1-sknl1010-128281-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: साइंस, टैक्नोलॉजी में चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: साइंस, टैक्नोलॉजी में चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन
कैथल। जाखौली पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में शनिवार को साइंस एवं टेक्नोलॉजी में बढ़ते रुझानों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु विभागीय कार्यक्रम एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष गिरधर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
डॉ. आशीष गिरधर ने कक्षा छठी से 12वीं तक की छात्राओं को कंप्यूटर की विभिन्न तकनीकों और उनके उपयोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इंटरनेट के लाभ और हानियों पर प्रकाश डालते हुए, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और उनसे बचने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया। विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को दो समूहों में विभाजित किया गया
ये रहे परिणाम-
01- कक्षा छह से आठ जूनियर ग्रुप में कक्षा सातवीं छात्रा हरप्रीत ने प्रथम स्थान हासिल किया, द्वितीय स्थान पर कक्षा आठवीं की छात्रा स्तुति व तृतीय स्थान पर कक्षा छठी छात्रा गोमती रही।
विज्ञापन
02- कक्षा नौ से 12वीं सीनियर ग्रुप में कक्षा 11 वीं की छात्रा सहानिया ने प्रथम स्थान हासिल किया, द्वितीय स्थान पर छात्रा मुस्कान व तृतीय स्थान पर छात्रा हिमांशी रही। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या बिमला देवी, कंप्यूटर प्राध्यापक हिमानी कपूर, सुनीता सैनी, रविंदर, तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक करना और साइबर सुरक्षा के महत्व को समझाना था। विद्यालय प्रबंधन ने डॉ. आशीष गिरधर का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।