{"_id":"671167239ec30efefc09b874","slug":"awakening-in-kalayat-cheering-kaithal-news-c-18-1-knl1004-501513-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में जागरण, लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में जागरण, लगे जयकारे
Fri, 18 Oct 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। सुरभि निष्काम सेवा जागरण मंडल की ओर से नगर के वार्ड नंबर-2 में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने भजनों से समां बांध दिया। इस दौरान रात भर मां के जयकारे लगते रहे।
कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र गुप्ता व बीरभान निर्मल द्वारा गाई गई मां की भेंटों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। पंडाल में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने पूरी रात मां भगवती की भेंट और बाद में तारा रानी की कथा का आनंद लिया।
इस दौरान कलाकारों की निकाली गईं झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुबह आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि सुरभि निष्काम सेवा जागरण मंडल कलायत 26 वर्षों से क्षेत्र में पूरी तरह से मानव सेवा को समर्पित संस्था है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह संस्था मां भगवती के जागरण करती है ओर जो भी धन मां के दरबार में लोगों द्वारा चढ़ाया जाता है, उस धन को यह संस्था मानव हित के कार्यों में खर्च करती है।
उन्होंने बताया कि हमारी संस्था गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग, सरकारी स्कूलों में बच्चे बच्चियों के लिए गर्म वस्त्र, जूते व पुस्तकें उपलब्ध करवाती है।
संस्था के महासचिव बीरभान निर्मल ने कहा कि यह मां भगवती का आशीर्वाद है कि इस भाग दौड़ से भरी जिंदगी में समाज सेवा व सनातन धर्म की लौ को आगे बढ़ाने का अवसर हमें मिल रहा है। मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों को लेकर संस्था को कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। विनोद गर्ग, विशाल शांडिल्य, रणबीर शास्त्री, गोपाल शर्मा, कमल धीमान, प्रवीण राणा व प्रदीप राणा मौजूद रहे।