फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   avrest climber seema

फिर से एवरेस्ट फतेह की जिद

Wed, 23 Mar 2016 12:15 AM IST
अमर/उजाला/ब्यूरो/कैथल\
अमर/उजाला/ब्यूरो/कैथल\ Updated Wed, 23 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
avrest climber seema
पवऱ्र्ववाराोही सीमा - फोटो : amar ujala
नेपाल के रास्ते एवरेस्ट फतेह करने का सपना लेकर गई सीमा गोस्वामी का बेशक मौत से सामना हो चुका है। लेकिन उसके हौंसले अभी भी बुलंद हैं। कैथल की इस बेटी ने फिर संकल्प लिया है कि वह एवरेस्ट फतेह करेगी। इसके लिए समाज के लोगों से सहायता का आह्वान किया है।
विज्ञापन

पिछले साल नेपाल में आए भूकंप के समय सीवन में जन्मी सीमा गोस्वामी अपने एवरेस्ट अभियान पर थीं। उस समय वह बर्फ में दब गई थीं। कई दिनों तक पैदल चलने के बाद वह बेस कैंप तक पहुंची। यह बेस कैंप पूरी तरह से तबाह हो चुका था। सीमा किसी तरह जान बचाकर वापिस सकुशल लौट गई। लेकिन उस समय कई लोग हादसे में मारे गए थे। सीमा ने भी मौत को काफी करीब से देखा था। इसके बावजूद अब वह फिर से एवरेस्ट फतेह करना चाहती है।
विज्ञापन


नहीं रही थी बचने की आस
सीमा ने कहा कि एक बार तो लगा था कि वे बच ही नहीं पाएंगे। लेकिन शायद भगवान ने उन्हें दोबारा इस अभियान के लिए तैयारी करने के लिए बचा लिया। इस बार भी वह इस अभियान के लिए जाना चाहती हैं। जिसमें काफी धनराशि की आवश्यकता है। पिछली बार 21 लाख रुपये का खर्च आया था। उस समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 5 लाख रुपये सहित शिक्षा मंत्री ने 2 लाख रुपये की सहायता की थी। इसके अलावा कई लोगों ने सहायता की थी। अब इस अभियान के लिए 14 लाख रुपये की आवश्यकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन हो गया है। अप्रैल माह में इस अभियान के लिए जाना है। अप्रैल में 8 अप्रैल से चढ़ाई शुरू होगी। इसके बाद 10 जून तक एवरेस्ट पर चढने की उम्मीद है। सीमा ने कहा कि अभी तक कई लोगों ने आश्वासन दिया है। लेकिन सहायता नहीं मिल पा रही है। जिला प्रशासन सहित समाज के गणमान्य लोगों से अपील है कि इस अभियान में उसकी सहायता करें। उसे विश्वास है कि वह एक दिन एवरेस्ट फतेह जरूर कर लेंगी। सीमा कैथल के ही आईजी कॉलेज से बीए पास है। कॉलेज द्वारा भी सीमा का सम्मान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed