फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Automobile market sees a surge during Navratri; over 724 vehicles sold

Kaithal News: नवरात्र में वाहन बाजार में आई तेजी, 724 से अधिक वाहन बिके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Automobile market sees a surge during Navratri; over 724 vehicles sold
वारिवो ईवी बालाजी मोटर्स के शोरूम में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदते हुए लोग। संवाद - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नवरात्र के दौरान जिले के वाहन बाजार में रौनक रही। शुभ मुहूर्त में नया वाहन घर लाने की चाह में लोगों ने कार, बाइक, स्कूटी और इलेक्ट्रिक वाहनों की जमकर खरीदारी की। त्योहारी सीजन में जिले में 724 से अधिक वाहन बिके और करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार वाहन बिक्री में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। महिलाओं और पुरुषों, दोनों ने खरीदारी में रुचि दिखाई। वहीं, पेट्रोल वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग भी बढ़ती नजर आई।
नवरात्र में वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते कई ग्राहक त्योहार शुरू होने से पहले ही अपनी पसंद के वाहन की बुकिंग करवा लेते हैं, ताकि शुभ दिन पर डिलीवरी ले सकें। इस बार भी शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी रही। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वाहन पसंद किए। किसी ने परिवार के इस्तेमाल के लिए कार खरीदी तो किसी ने रोजाना आवागमन के लिए बाइक या स्कूटी को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

वाहन कारोबारियों के अनुसार, त्योहारी सीजन में कंपनियों और डीलरों की ओर से दिए जाने वाले आकर्षक ऑफर भी ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसके अलावा नए मॉडल और वाहन की जरूरत भी बिक्री को प्रभावित करती है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं। अब कारोबारियों को दशहरा और धनतेरस पर भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होंडा शोरूम में बिके 264 वाहन
कैथल में होंडा शोरूम के मालिक कर्ण ने बताया कि नवरात्र के दौरान उनके शोरूम में करीब 264 वाहन बिके। कई ग्राहकों ने पहले ही बुकिंग करवा ली थी और शुभ दिन पर डिलीवरी लेने पहुंचे। दोपहिया वाहनों की मांग बनी रही और महिला व पुरुष दोनों ग्राहकों ने खरीदारी की।

इलेक्ट्रिक स्कूटी की ओर बढ़ा रुझान
वारीवो ईवी, बालाजी मोटर्स के मालिक कमल दहिया ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति ग्राहकों की रुचि बढ़ रही है। लोग वाहन की कीमत के साथ उसके रोजाना के खर्च को भी ध्यान में रख रहे हैं। शहर में नियमित आवागमन करने वालों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी एक विकल्प बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed