पूंडरी क्षेत्र में बुधवार रात 24 वर्षीय ऑटो चालक रवि की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव हाबड़ी-सिरसल रोड पर पड़ा मिला। उसके सिर, गर्दन और पेट में तेज धार के हथियार से वार किए गिए गए। पुलिस ने रवि के पिता की शिकायत पर आरोपी चचेरे भाई सहित अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर किया है।
गांव हाबड़ी निवासी भीमा राम ने बताया कि उसका छोटा लड़का रवि (24) जो पिछले तीन सालों से कैथल में सीवन गेट कॉलोनी में रहता था। यहीं ऑटो चलाता था। महीने-दो महीने में घर जाता था। उसके भतीजे और पत्नी के बीच अनबन चल रही है। एक साल पहले महिला ने परिवार वालों से कहा था कि वह अब पति के साथ नहीं, उसके बेटे रवि के साथ रहना चाहती है। इसके बाद विवाहिता ससुराल पक्ष के लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा अपने मायके गांव बालू जिला करनाल में चली गई। इसके बाद विवाहिता मायके से कैथल आकर रवि कुमार से मिलने लगी। इसी बात को लेकर रवि कुमार और महिला के पति के बीच विवाद बढ़ने लगा। रवि को जान से मारने की धमकी दी थी। तीन अगस्त को रवि अपने घर गांव हाबड़ी आया हुआ था और चार अगस्त को सुबह वह अपना ऑटो लेकर कैथल के लिए रवाना हो गया। इसके बाद देर रात्रि परिजनों को हाबड़ी-सिरसल रोड पर रवि कुमार का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सिर, गर्दन और पेट में तेज हथियार से वार किए हुए मिले। रवि के पिता ने शक जताते हुए कहा कि उसके भतीजे कुमार ने साथियों के सहयोग से साजिश के तहत रवि की तेजधार हथियार से कई जगह वार कर हत्या की है।