फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Auto driver injured in car collision

Kaithal News: कार की टक्कर से ऑटो चालक घायल

Thu, 19 Feb 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Auto driver injured in car collision
कैथल। हुडा सेक्टर-18 में कार की टक्कर से एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव सौंगल निवासी चांदीराम ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे वह अपने ऑटो रिक्शा से सेक्टर-18 के कट से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात चालक ने तेज गति और लापरवाही से कार चलाते हुए उसके ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक मौके से भाग गया। मामले के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही विजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवादयुवती बिना बताए घर से लापता
विज्ञापन

कैथल। कलायत थाना पुलिस ने एक युवती के बिना बताए घर से चले जाने की प्राथमिकी दर्ज की है। एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को उसकी बहन बिना सूचना के घर से चली गई। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही विजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

भगोड़ा घोषित महिला काबू
कैथल। पीओ और बेल जंपरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उपासना के निर्देश पर की गई। पुलिस के अनुसार वर्ष 2021 में थाना सिविल लाइन में महिला के खिलाफ अनैतिक कार्य करवाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जमानत मिलने के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुई। लगातार अनुपस्थित रहने पर न्यायालय ने 16 सितंबर 2025 को उसे भगोड़ा (पीओ) घोषित कर दिया था। पीओ पकड़ो स्टाफ इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed