{"_id":"6a3ad11b270593ab940cfb16","slug":"auction-of-32-shops-in-rajaund-postponed-again-kaithal-news-c-245-1-kht1014-151344-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद में 32 दुकानों की बोली फिर स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद में 32 दुकानों की बोली फिर स्थगित
Wed, 24 Jun 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
दुकानों की बोली के दौरान मौके पर पहुंचे डिप्टी सीईओ लोगों समझाते हुए व मौजूद लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर पालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में निर्मित 32 दुकानों की प्रस्तावित बोली मंगलवार को एक बार फिर विरोध के चलते स्थगित कर दी गई। यह बोली डीसी प्रतिनिधि के रूप में जिला परिषद के डिप्टी सीईओ सुमित चौधरी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिसर में आयोजित की जानी थी।
जैसे ही बोली प्रक्रिया शुरू होने लगी, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों को बोली प्रक्रिया रोकनी पड़ी और अंततः इसे स्थगित करना पड़ा।
इससे पहले 16 जून को भी इन दुकानों की बोली निर्धारित थी, लेकिन उस दिन संबंधित प्रशासनिक अधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण प्रक्रिया नहीं हो सकी थी। इसके बाद 23 जून की नई तिथि तय की गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए नगर पालिका परिसर में पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पहले से आवंटित दुकानों के हिसाब-किताब को लेकर सवाल उठाए, जिसके बाद स्थिति गरमा गई और अधिकारियों तथा उपस्थित लोगों के बीच कहासुनी और विरोध देखने को मिला। हालात को देखते हुए बोली प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
वर्जन
प्रशासनिक कारणों के चलते बोली को स्थगित किया गया है। जल्द ही बोली की अगली तारीख घोषित की जाएगी।
- नरेंद्र शर्मा, सचिव, नगरपालिका, राजौंद।