{"_id":"6a25b98f426e5c6b9b0595d6","slug":"attacked-with-an-ice-breaking-needle-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150513-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बर्फ तोड़ने वाले सुए से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बर्फ तोड़ने वाले सुए से किया हमला
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल।
कैथल। शहर के करनाल रोड पर शनिवार देर रात मामूली कहासुनी पर छह से सात अज्ञात युवकों ने टेंट संचालक और उसके दोस्त पर बर्फ तोड़ने वाले सुओं से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेंट हाउस संचालक हरसौला के अनूप के भाई प्रवीन ने बताया कि उसका भाई अनूप और उसके साथ काम करने वाला सोहन लाल रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर जाने से पहले अपनी गाड़ी में बैठकर जूस पी रहे थे।
इसी दौरान एक युवक उनकी गाड़ी को धक्का मारने लगा। विरोध करने पर उसकी कहासुनी हो गई। युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में छह से सात युवक वहां पहुंचे और दोनों पर बर्फ के सुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में अनूप के पेट, कमर और छाती पर कई वार किए गए जबकि सोहन लाल भी घायल हो गया। बचाव करने आए एक अन्य युवक को भी चोटें लगीं।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसका फायदा उठाकर हमलावर भाग गए। सूचना मिलने पर डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें अज्ञात हमला करते हुए दिख रहे हैं।
सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसमें से सोहन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जबकि अनूप का अभी भी अस्पताल में इलाज जारी है। शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।