{"_id":"645d426d101a46d0250ff9e4","slug":"attack-with-sticks-sticks-gandasi-and-pipe-kaithal-news-c-18-1-118217-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डंडे, लाठी, गंडासी व पाइप से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डंडे, लाठी, गंडासी व पाइप से हमला
Fri, 12 May 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों ने पांच लोगों को डंडे, लाठी, गंडासी व पाइप से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पहले मामले में गांव सांघन निवासी सीमा ने सदर पुलिस को शिकायत दी कि नौ मई को शाम के समय उसकी बहन सुदेश, सुनीता व उसकी माता बाला देवी उसके चाचा के मकान के सामने बैठे शादी के बारे में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान गांव के ही बलबीर, रामनिवास, शिवम कुमार, शिवम, बिट्टू,
रामकला, सत्यनारायण, कृष्ण, राजकौर, कमलेश व सुनीता हाथों में डंडे, गंडासी व रबड़ की पाइप लेकर आए और उन पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनकी मोटरसाइकिल को भी तोड़ दिया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया है। एएसआई अनवर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा
विज्ञापन
रही है।
दूसरे मामले में गांव बाकल निवासी कुलदीप सिंह ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी कि सात मई को आरोपी महिपाल, सुनील, संदीप, राहुल व फड़कू ने उसे डंडे व लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। एसआई जयभगवान मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद