{"_id":"60af8ef89623db2a62b89c2d280d7854","slug":"atm-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदल कर 23 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदल कर 23 हजार रुपये की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बदलकर हजारों रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। राजौंद पुलिस को दी शिकायत में गांव बिरथे बिहारी निवासी किशोरी लाल ने बताया कि उसका बेटा 16 जून को ओबीसी बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए गया था।
एटीएम से पैसे न निकलने के कारण जब वह बाहर आने लगा तो एक अन्य युवक एटीएम के पास खड़ा था। जिसने एटीएम से पैसे निकालने में मदद के लिए कहा। उसने एटीएम से पैसे निकालने प्रयास करते हुए एटीएम का बदल लिया। उसके बाद पीछे से उस व्यक्ति ने एटीएम से 23 हजार रुपये निकाल लिए। राजौंद थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिस एटीएम से पैसे निकलवाएं गए है। उस एटीएम लगे सीसीटीवी फुटेज निकाली जाएगी।
विज्ञापन