फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Atal Seva Kendra operators will have to install CCTV

अटल सेवा केंद्र संचालकों को लगाना होगा सीसीटीवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Atal Seva Kendra operators will have to install CCTV
कैथल। जिले के अटल सेवा केंद्रों पर ग्राहकों के साथ अभद्रता की शिकायतों को देखते हुए वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में इनकी संख्या करीब आठ सौ है। अभद्रता की शिकायतों पर फुटेज चेक की जाएगी। इसके अलावा केंद्र संचालकों को रजिस्टर में उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाएं भी दर्ज करनी होंगी।
विज्ञापन

गौतलब है कि अटल सेवा केंद्रों पर रिहायशी प्रमाणपत्र, परिवार पहचानपत्र, जाति प्रमाणपत्र, बाइक पर बीमा, बिजली बिल भुगतान सहित अन्य सेवाएं दी जा रही हैं। पहले इन कामों के लिए लोगों को लघु सचिवालय में आना पड़ता था, लेकिन अब व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया है। अटल सेवा केंद्रों पर कई बार भीड़ ज्यादा होने पर केंद्र संचालकों और ग्राहकों में झगड़े की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसी वजह से केंद्रों पर सीसीटीवी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में संचालकों पर जो अभद्रता के आरोप लगाए जाते हैं, उनकी सत्यता की परख की जा सकेगी।
विज्ञापन

अटल सेवा केंद्र का संचालक गौतम कालड़ा ने बताया कि यह एक अच्छा निर्णय है। लड़ाई-झगड़ा होने पर फुटेज सचाई बयान कर देगी। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। एक अन्य अटल सेवा केंद्र के डीआरएम सुशील ने बताया कि केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे केंद्र पर आने वाले ग्राहक के साथ अगर केंद्र संचालक दुर्व्यवहार करते हैं तो उस पर नजर रखी जाएगी। इससे लोगों की शिकायतें कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed