{"_id":"63cefc4e6a3a0b1dab272ea4","slug":"atal-ground-water-chariot-flagged-off-will-go-from-village-to-village-to-make-villagers-aware-kaithal-news-knl134117965-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अटल भूजल रथ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव जाकर करेंगे ग्रामीणों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अटल भूजल रथ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव जाकर करेंगे ग्रामीणों को जागरूक
विज्ञापन
अटल भूजल योजना के तहत भूजल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए अटल जल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चार अटल जल रथ को अटल भूजल योजना के नोडल अधिकारी एवं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षक अभियंता मंगत राम गर्ग, विधायक लीला के प्रतिनिधि पवन कसाना ने हरी झंडी दिखाई।
नोडल अधिकारी मंगत राम गर्ग ने बताया कि अटल भूजल योजना के तहत राजौंद और गुहला खंड की 82 ग्राम पंचायतें आती हैं। एक अटल जल रथ एक दिन में चार गांव और अगले पांच दिनों में 20-20 गांवों को कवर करेंगे और इस तरह एक सप्ताह के अंदर हर ग्रामीण तक भूजल संरक्षण का संदेश इन रथों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।
अटल जल रथ के माध्यम से ग्रामीणों को अटल भूजल योजना क्या है, इसके उद्देश्य और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीणों को प्रचार सामग्री भी वितरित की जाएगी, ताकि ग्रामीण सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकें। योजना में आईईसी एक्सपर्ट विक्रम सिंह ने बताया कि योजना के तहत हर ग्रामीण तक पहुंचने के लिए काफी गतिविधियां करवाई जा रही हैं। 27 जनवरी को जिला स्तरीय किसान संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम रखा है।
विज्ञापन
इसमें डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। राजौंद खंड में नुक्कड़ शुरू हो चुके हैं और लोगों को मनोरंजक तरीके से भूजल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। इस मौके पर सत्यवान मैहरा, एसडीओ प्रिंस सैनी, विकास गिल, तरसेम गर्ग, मुनीष गोयल, ग्राउंड वाटर एक्सपर्ट शिव कुमार, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट विशाल कंाबोज, जेई सुमित वर्मा, दीपक चैधरी, सतीश शर्मा एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।