फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Assandh-Kaithal main road broken in Rajound

Kaithal News: राजौंद में टूटा असंध-कैथल मुख्य मार्ग

Fri, 18 Oct 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Oct 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Assandh-Kaithal main road broken in Rajound

विज्ञापन
राजौंद। नगर में असंध-कैथल मुख्य मार्ग पर टूटी हुई सड़क के कारण आए दिन जाम लग रहा है। इससे वाहन चालकों सहित अन्य लोग परेशान हैं। इस सड़क की कोई भी अधिकारी सुध लेने वाला नहीं है। इसका खामियाजा दुकानदारों व आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि सड़क पर हर समय जाम की स्थिति बनती है। सड़क पर बने गड्ढों में जब भी कोई वाहन फंस जाए तो वाहनों लंबी कतारें लग जाती हैं। वीरवार को भी अचानक महाराणा प्रताप चौक पर देखने ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। भारी संख्या में वाहनों की लाइनों के कारण आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। धान का सीजन होने के कारण ट्रैक्टर ट्रालियां भारी मात्रा में यहां से गुजरती हैं, लेकिन टूटी हुई सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed