{"_id":"69bc4d7c7f64e4b7070842fb","slug":"asi-returns-lost-iphone-kaithal-news-c-18-1-knl1004-868642-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एएसआई ने गुमशुदा आईफोन लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एएसआई ने गुमशुदा आईफोन लौटाया
Fri, 20 Mar 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस विभाग के एएसआई बलविंद्र सिंह ने गुमशुदा आईफोन उसके मालिक को लौटा दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 18 मार्च की शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय की लेखा शाखा में तैनात एएसआई बलविंद्र सिंह को बस स्टैंड के पास रेलवे फाटक के नजदीक लावारिस हालत में आईफोन 14 प्रो मिला। फोन लॉक होने के कारण उन्होंने इसे साइबर सेल इंचार्ज एएसआई राकेश को सौंप दिया।
तकनीकी जांच के बाद मोबाइल के मालिक की पहचान कुरुक्षेत्र सेक्टर निवासी प्रथम राणा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर प्रथम राणा एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें उनका मोबाइल सुरक्षित लौटा दिया गया। प्रथम राणा ने बताया कि वह 18 मार्च की शाम कैथल से कुरुक्षेत्र जाते समय मोबाइल खो बैठे थे। एसपी उपासना ने एएसआई बलविंद्र सिंह की ईमानदारी की सराहना की। संवाद