फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Asha is giving hopeful information about Kilkari scheme

Kaithal News: किलकारी योजना के बारे में आशा दे रहीं जानकारी

Fri, 04 Oct 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Asha is giving hopeful information about Kilkari scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की आशा कार्यकर्ता गर्भवती और बच्चे को जन्म दे चुकीं महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की किलकारी योजना के बारे में जागरूक कर रही हैं। इसके लिए वे घर-घर जाकर महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दे रही हैं। इस योजना में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान चौथे महीने की शुरुआत से लेकर डिलीवरी होने तक और डिलीवरी होने के बाद बच्चा एक साल का होने तक जानकारी दी जाती है।

महिलाओं को बताया जाता है कि गर्भावस्था के दौरान किस प्रकार का आहार लेना चाहिए। क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। सुबह शाम सैर, संतुलित भोजन, टीकाकरण व अन्य प्रकार की जानकारियां महिलाओं को दी जाती हैं। साथ ही डिलीवरी होने के बाद महिलाओं को बच्चों का पालन पोषण किस प्रकार करना है।
विज्ञापन


कब टीकाकरण स्वयं का करवाना है और कब बच्चों का टीकाकरण करवाना है इस संबंध में जानकारी दी जाती है। बच्चों को दिए जाने वाले आहार के संबंध में महिलाओं को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा फैसिलिटेटर सर्वजीत कौर ने बताया कि किलकारी प्रोग्राम वर्ष 2016 में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लांच किया गया था। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था जो वर्ष 2017 में हरियाणा में लागू किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर अनीता की ओर से जानकारी दी जाती है। वे महिलाओं को फोन पर कॉल करके इस संबंध में जानकारी प्रदान करती हैं। यह कॉल बिल्कुल फ्री होती है।


अगर कॉल छूट भी जाती है तो लाभार्थी 14423 पर कॉल करके दोबारा इसे सुन सकते हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि अगर कॉल आती है तो उसमें बताई गई जानकारी को अपनाकर स्वयं व बच्चों को स्वस्थ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed