{"_id":"69ee5a1a259d9c8a2b023745","slug":"as-the-heat-increases-power-consumption-breaks-records-increasing-from-34-million-to-5887-million-units-in-9-days-kaithal-news-c-245-1-kht1012-148481-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गर्मी बढ़ते ही बिजली खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, 9 दिन में 34 लाख से बढ़कर 58.87 लाख यूनिट पहुंची मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गर्मी बढ़ते ही बिजली खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, 9 दिन में 34 लाख से बढ़कर 58.87 लाख यूनिट पहुंची मांग
विज्ञापन
कैथल करनाल रोड पर बिजली की नई लाइन डालते कर्मचारी।
कैथल। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की खपत तेजी से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। महज नौ दिनों के भीतर बिजली की दैनिक खपत 34 लाख यूनिट से बढ़कर 58 लाख 87 हजार यूनिट तक पहुंच गई है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण एसी, कूलर और पंखों का उपयोग बढ़ गया है। इससे बिजली व्यवस्था पर अचानक दबाव बढ़ा है।
बिजली की मांग में इस उछाल के कारण जिले में अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और बार-बार फॉल्ट की समस्या आम हो गई है। बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। रात के समय बिजली जाने से नींद पूरी नहीं हो पा रही, वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। पहले जहां रोजाना करीब 115 शिकायतें दर्ज होती थीं। वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 150 से 200 तक पहुंच गई है। बढ़ते लोड के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
ओवरलोडिंग बनी मुख्य वजह, ट्रांसफार्मर दे रहे जवाब
बढ़ती खपत का सीधा असर ट्रांसफार्मरों और लाइनों पर पड़ रहा है। कई स्थानों पर ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं और फॉल्ट की समस्या सामने आ रही है। इसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और लोगों को लंबे समय तक कटौती झेलनी पड़ रही है। विशेष रूप से शाम और रात के समय बिजली की मांग अधिक होने से बिजली गुल हो रही है। पिछले 15 दिनों में 10 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जल चुके हैं।
विज्ञापन
जिले में करीब 3 लाख 74 हजार उपभोक्ता
जिले में करीब 3 लाख 74 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा गुहला, सीवन, कलायत, राजौंद, ढांड, पूंडरी और कैथल ब्लॉक के लगभग 293 गांव इस व्यवस्था से जुड़े हैं। निगम की ओर से 284 गांवों में 24 घंटे बिजली देने की योजना है लेकिन मौजूदा हालात में इसे बनाए रखना चुनौती बन गया है।
उपभोक्ता बोले – रात में गुल हो रही बिजली
उपभोक्ता राजेंद्र, रामनिवास, संदीप, मनोज कुमार ने बताया कि सेक्टर 18, 19, करनाल रोड, ढांड रोड, प्योदा रोड पर रात को बिजली गुल हो रही है। पांच से छह कट लग जाते हैं। भीषण गर्मी में छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उनकी नींद खराब होती है और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। उन्होंने विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है।
छह दिन में लगातार बढ़ी खपत
तारीख
तापमान (डिग्री)
बिजली खपत
20 अप्रैल
38
42 लाख यूनिट
21 अप्रैल
39.2
42.51 लाख यूनिट
22 अप्रैल
40
46.20 लाख यूनिट
23 अप्रैल
41
50.83 लाख यूनिट
24 अप्रैल
42
56.33 लाख यूनिट
25 अप्रैल
42
58.87 लाख यूनिट
पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ी बिजली खपत
इस वर्ष बिजली खपत में स्पष्ट बढ़ोतरी देखी जा रही है। 2026 में जनवरी में 10.66 करोड़, फरवरी में 11.55 करोड़, मार्च में 10.84 करोड़ और अप्रैल में अब तक 4.50 करोड़ यूनिट बिजली खर्च हो चुकी है। वहीं 2025 में जनवरी में 10.50 करोड़, फरवरी में 11.34 करोड़ और मार्च में 10.13 करोड़ यूनिट खपत दर्ज की गई थी। अप्रैल में 900 लाख यूनिट बिजली खर्च हो चुकी है।
24 घंटे निगरानी कर रहीं टीमें - एसई
एसई सोमबीर भालोठिया ने कहा कि बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। जहां भी फॉल्ट की सूचना मिलती है, तुरंत टीम भेजकर समाधान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।