{"_id":"69d40fbb83c9cd7a05083a75","slug":"artist-cricket-league-jersey-launched-melody-maestros-to-take-to-the-field-from-today-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147541-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलाकार क्रिकेट लीग की जर्सी लॉन्च आज से मैदान में उतरेंगे सुरों के सूरमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलाकार क्रिकेट लीग की जर्सी लॉन्च आज से मैदान में उतरेंगे सुरों के सूरमा
Tue, 07 Apr 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
टीम की जर्सी लांच करते आयोजक।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणवी कलाकारों की बहुप्रतीक्षित केसीएल (कलाकार क्रिकेट लीग) का काउंटडाउन पूरा हो गया है। सोमवार को एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी में भव्य कार्यक्रम के दौरान चारों टीमों की जर्सी लॉन्च कर लीग का औपचारिक आगाज किया गया। आयोजकों के अनुसार लीग का फाइनल मुकाबला 10 अप्रैल को खेला जाएगा।
मंगलवार से शुरू हो रही इस लीग के पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। सुबह 7 बजे मस्त कलंदर और सुरीले सूरमा के बीच पहला मैच होगा, जबकि दोपहर 2 बजे वीर वॉरियर्स और यंग योद्धा आमने-सामने होंगे।
इस लीग में यंग योद्धा, सुरीले सूरमा, मस्त कलंदर और वीर वॉरियर्स टीमें हिस्सा ले रही हैं। यंग योद्धा की कप्तानी सुरेंद्र रोमियो, सुरीले सूरमा की अमित ढुल, मस्त कलंदर की मनजीत पांचाल और वीर वॉरियर्स की कमान यूके हरियाणवी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
केसीएल के डायरेक्टर डॉ. बलविंद्र ढुल ने कहा कि कैथल के लिए यह गर्व का विषय है कि इतने बड़े स्तर पर कलाकार यहां एकत्रित हो रहे हैं। चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में खेल के साथ मनोरंजन का भी तड़का देखने को मिलेगा।
जर्सी लॉन्च कार्यक्रम के दौरान टीम कप्तानों ने नई जर्सी पहनकर एंट्री की, जिससे आयोजन स्थल पर आईपीएल जैसी झलक देखने को मिली। कलाकार खिलाड़ी बनकर मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आए। इस मौके पर आयोजक जीत घणघस और अमित ढुल ने बताया कि केसीएल का मुख्य उद्देश्य हरियाणवी कलाकारों के बीच मेलजोल बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि व्यस्तता से कलाकारों को एक-दूसरे से मिलने का अवसर कम मिल पाता है, जिससे दूरियां और गलतफहमियां भी पैदा हो जाती हैं। ऐसे में यह लीग एक ऐसा मंच है, जहां सभी कलाकार खेल के जरिए एक साथ जुड़ सकते हैं।