फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrivals less, offtake going on at a fast pace

Kaithal News: आवक कम, तेजी से चल रहा उठान

Sun, 05 Nov 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 05 Nov 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Arrivals less, offtake going on at a fast pace
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में धान की आवक कम होने के बाद अब उठान कार्य में लगातार तेजी आ रही है। इसी कड़ी में जिले में अब तक आठ लाख 86 हजार 264 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। जबकि नौ लाख चार हजार 166 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।

डीसी ने बताया कि कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने चार लाख 77 हजार 868 मीट्रिक टन, हैफेड ने दो लाख 40 हजार 308 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 85 हजार 990 मीट्रिक टन खरीदा है। खरीदे गए धान में से आठ लाख 86 हजार 264 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन


उधर, राजौंद नगर के अनाज मंडी में शनिवार तक 168217 क्विंटल धान की खरीद की गई। मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार तक डीएफएससी ने 113478 क्विंटल धान की खरीद की। इसके अलावा हरियाणा स्टेट वेयर हाउस ने 22666 क्विंटल धान की खरीद की तथा हैफेड ने 32073 क्विंटल धान की खरीद की। इसके अलावा उठान का कार्य भी जारी है। उन्होंने बताया कि 164000 क्विंटल का उठान पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मंडी में उठान के कार्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed