फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrival of wheat starts in grain market of Siwan

Kaithal News: सीवन की अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू

Fri, 12 Apr 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Arrival of wheat starts in grain market of Siwan

विज्ञापन
सीवन। अनाज मंडी में गेहूं की आवक आनी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर विनोद शर्मा, इंस्पेक्टर मनप्रीत, मार्केट कमेटी सचिव मनजीत सिंह, सहायक बलबीर सिंह, राजबीर आदि की अगुवाई में सरकारी गेहूं खरीद शुरू की।

अधिकारियों ने सरकारी मापदंडों के हिसाब से नमी जांचने वाले यंत्र के साथ खरीद की। मंडी प्रधान अमरेंद्र खारा ने बताया कि मंडी में खरीद कार्य सुचारु रूप से आरंभ हो गया है। एजेंसियों ने आज पहले दिन खरीद की। इससे किसान व आढ़ती खुश दिखे। उन्होंने कहा कि पूरे सीजन में किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। अगर किसी किसान को कोई कठिनाई आती है तो सीधा उनसे आकर मिले, तत्काल अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाकर समस्या का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग ने मंडी में गेहूं खरीद को लेकर बंदोबस्त किए गए है। प्रधान खारा ने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि किसान अपनी फसलों को अच्छी तरह से साफ सुखाकर ही मंडी में लाए, ताकि किसानों को बेचने में और एजेंसियों को खरीदने में कोई दिक्कत ना आए। इस मौके पर उनके साथ मंडी एसोसिएशन कोषाध्यक्ष विवेक गोयल, पूर्व प्रधान कृष्ण गर्ग, विनोद बंसल, हेमंत बंसल व किसान मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed