{"_id":"6726b9104b9502aa0d08bfb7","slug":"arrival-of-fine-variety-of-paddy-increases-in-the-markets-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123366-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडियों में बारीक किस्म के धान की आवक तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडियों में बारीक किस्म के धान की आवक तेज
Sun, 03 Nov 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में अब बारीक किस्म के धान की आवक में तेजी आने लगी है। ऐसे में अब 1121 किस्म के धान का भाव चार हजार से 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। हाथ की कटाई वाली धान के चार हजार से 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहे हैं। हालांकि यह भाव पिछले सीजन की अपेक्षा इस बार कम है। शनिवार को मंडियों में मुच्छल धान के भाव 3200 रुपये प्रति क्विंटल कंबाइन की कटाई वाले व हाथ की कटाई वाले 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले।
1718 के भाव कंबाइन से कटाई वाले धान के भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल तो हाथ की कटवाई वाले धान के भाव 3600 से 3800 रुपये तक भाव मिले। 1509 के अधिकतम भाव 2900 रुपये तक रहे। नई अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि मंडियों में बारीक धान की आवक हो रही है। 1121 किस्म का धान भी आने लगा है। 1509 धान के भाव में कुछ तेजी आई है। वहीं, जिले की अनाज मंडियों में आठ लाख एमटी से ज्यादा धान की खरीद हो चुकी है। वहीं धान का उठान भी लगातार जारी है।
अब तक सात लाख 99 हजार 41 मीट्रिक टन धान की खरीद :
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने कहा कि गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सात लाख 99 हजार 41 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से चार लाख 19 हजार 910 एमटी, हैफेड ने दो लाख दो हजार 712 एमटी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 75 हजार 464 एमटी खरीदी गई है। इसके साथ ही सात लाख 39 हजार 787 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है। बताया कि 28 अक्तूबर तक अरनौली मंडी में 10 हजार 200 एमटी, बाबा लदाना मंडी में 4075 एमटी, भागल मंडी में 3800 एमटी, ढांड में एक लाख 30 हजार 87 एमटी, गुहला-चीका में दो लाख 93 हजार 937 एमटी, पुरानी अनाज मंडी कैथल में 10 हजार 422, नई अनाज मंडी कैथल में 83 हजार 385 एमटी, अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 79 हजार 960 एमटी, कलायत मंडी में 13 हजार 377 एमटी, कौल में 10 हजार 974 एमटी, पाई मंडी में 12 हजार 242 एमटी, पूंडरी में 73 हजार 371 एमटी, राजौंद में 11 हजार 860 एमटी, रामथली में 34 हजार 913 एमटी, सीवन मंडी में 26 हजार 498 एमटी धान खरीदा गया।