{"_id":"68fbd598dcb574d3130aeb2d","slug":"arrival-of-fine-paddy-in-the-market-got-low-price-kaithal-news-c-245-1-kht1011-139708-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडी में बारीक धान की आवक, भाव कम मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडी में बारीक धान की आवक, भाव कम मिला
Sat, 25 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में पीआर धान के साथ-साथ बारीक किस्म का धान भी तेजी से पहुंचने लगा है। इसमें मुख्य रूप से मुच्छल, 1509 और 1121 किस्म के धान शामिल हैं।
हालांकि आवक बढ़ने के बावजूद दाम में तेजी नहीं है। व्यापारी मंदे में किसानों की बारीक किस्म की धान खरीद रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
शुक्रवार को 1509 किस्म का धान 2,800 से 3,000 रुपये प्रति क्विंटल, मुच्छल के 3,100 से 3,600 व 1121 का धान 3,600 से 3,800 रुपये तक बिका।
किसानों का कहना है कि प्रकृति की मार झेलकर मंडी तक धान पहुंचाना भी मुश्किल था और अब मंडी में अव्यवस्था और कम दाम से उनकी फसल घाटे का सौदा बन गई है। जमीन का ठेका पूरा करना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द बारीक धान के दाम में उछाल आएगा। ध्यान रहे कि बारीक धान की सरकारी खरीद नहीं होती, इसलिए इसे व्यापारी निजी तौर पर ही खरीद रहे हैं।
8,58,856 एमटी पीआर धान की आवक ः जिले की मंडियों में शुक्रवार शाम तक 8,58,856 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसमें सरकारी खरीद एजेंसियों ने 8,36,501 एमटी की खरीद पूरी कर ली है।
इस प्रकार रहे भाव
n
1509 किस्म : 2,800–3,000 रुपये प्रति क्विंटल
n मुच्छल : 3,100–3,600 रुपये प्रति क्विंटल
n
1121 किस्म : 3,600–3,800 रुपये प्रति क्विंटल
मंडियों में धान की आवक जारी है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि धान को सुखाकर मंडी लाएं, ताकि सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद में किसी प्रकार की परेशानी न हो। -नरेंद्र ढुल, सचिव-मार्केट कमेटी
अब तक काटे जा चुके हैं 1,34,919 गेटपास
उठान की प्रक्रिया पूरी तरह तेज नहीं हो पाने के कारण मंडियां धान से भरी हुई हैं। अब तक 1,34,919 गेटपास काटे जा चुके हैं। सरकारी खरीद एजेंसियां उठान प्रक्रिया को सुचारु बनाने का प्रयास कर रही हैं।